फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham and Hemkund Sahib yatra banned district administration took decision considering weather

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक, मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

Tue, 12 Aug 2025 11:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान बताते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इसे देखते हुए बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गई है।

विज्ञापन
Badrinath Dham and Hemkund Sahib yatra banned district administration took decision considering weather
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विभाग के राज्य में अलर्ट को देखते हुए बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Disaster: लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ा, 42 की पुष्टि...40 होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट को हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात की गई है ताकि मार्ग बंद होने पर इन्हें तुरंत खोला जा सके। साथ ही पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed