{"_id":"cbc517815f601cff8f54184c7f3b1799","slug":"badminton-stars-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में जुटेंगी बैडमिंटन की हस्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में जुटेंगी बैडमिंटन की हस्तियां
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी पौड़ी में जल्द उत्तराखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके बैडमिंटन खिलाड़ी कोर्ट में हाथ आजमाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर पौड़ी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही सब जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं की 13वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
22 अगस्त से शुरू हो रही प्रतियोगिता में चिराग सेन, लक्ष्य सेन, कुहु गर्ग, बोधित जोशी, वैभव चौहान समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
168 खिलाड़ियों की प्रविष्टि पंहुची
इंडोर स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष और डीएम चंद्रेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए अल्मोड़ा, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार आदि जनपदों से 168 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां आ चुकी हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 अगस्त को गढ़वाल मंडल के आयुक्त डीएस गर्ब्याल करेंगे। आयोजक संस्था के सचिव गणेश नेगी ने कहा कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं को इस प्रतियोगिता से सीखने को मिलेगा।
सिंथेटिक्स होंगे दो बैडमिंटन कोट
डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि इंडोर स्टेडियम के दो बैडमिंटन कोट को जल्द सिंथेटिक किया जाएगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है।
कंडोलिया स्थित बैडमिंटन हॉस्टल में सीटों को बढ़ाकर बीस करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।