{"_id":"603406b38ebc3ee9614debd5","slug":"badminton-hall-did-not-start-even-after-one-month-of-inauguration-city-news-drn3716230169","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बैडमिंटन हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बैडमिंटन हॉल
विज्ञापन
प्रेमनगर में बने इंडोर बैडमिंटन हाल के बाहर पड़ा कूड़ा अैर मलबा। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
लाखों रुपये से प्रेमनगर के विंग नंबर एक में बना इंडोर बैडमिंटन हॉल शोपीस बना हुआ है। उद्घाटन किए एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक हॉल खेलने वालों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसकी वजह अभी तक कैंट बोर्ड की ओर से शुल्क पर कोई निर्णय नहीं लिया जाना है। आलम यह है कि इस नवनिर्मित हॉल के बाहर कूड़े के ढेर और निर्माण सामग्री पसरी हुई है।
विदित है कि कैंट गढ़ी के प्रेमनगर क्षेत्र में वर्षों से इंडोर बैडमिंटन हॉल की मांग की जा रही थी। इसके बाद विधायक निधि से विंग नंबर एक में लाखों रुपये से इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया। विगत 22 जनवरी को इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया था, लेकिन हॉल अभी तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। दरअसल, हॉल का संचालन कैंट बोर्ड गढ़ी को करना है। इसलिए हॉल में खेलने के दिए शुल्क भी कैंट बोर्ड को तय करना है। बोर्ड बैठक में तय किया गया था जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा, लेकिन अभी तक कैंट बोर्ड शुल्क तय नहीं कर पाया है। इसके चलते हॉल को अभी तक नहीं खोला गया है और न ही इसकी देखरेख के लिए कैंट बोर्ड ने किसी को रखा है।
इसके चलते हॉल के बाहर लोग कूड़ा डाल दे रहे हैं, जिससे आसपास गंदगी पसरी हुई है। जबकि, आसपास के लोग जल्द ही हॉल को चालू करने की मांग कर रहे हैं, जिससे कि बैडमिंटन के इच्छुक लोगों और खिलाड़ियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
------
हॉल में खेलने वालों के लिए जल्द ही शुल्क तय कर अन्य व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। साथ ही हॉल के आसपास जो गंदगी है उसे भी हटाने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही हॉल आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- तनु जैन, सीईओ, कैंट गढ़ी