{"_id":"577540be4f1c1b454879b334","slug":"badminton-coach-recruitment-in-sports-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून: बैडमिंटन कोच बनना चाहते हैं तो खेल विभाग में मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून: बैडमिंटन कोच बनना चाहते हैं तो खेल विभाग में मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
खेल विभाग ने कांट्रैक्ट के आधार पर एक बैडमिंटन प्रशिक्षक पद की भर्ती निकली है। सहायक निदेशक खेल एसकेसार्की ने बताया कि खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के लिए विभाग ने वर्र्ष 2016-17 के लिए 11 जनवरी 2016 के आधार पर बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में बैडमिंटन के लिए प्रशिक्षक की नियुक्ति निकाली है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक 15 फरवरी 2017 तक के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता को हाई स्कूल, इंटर एवं खेल से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति छह जुलाई तक जिला खेल कार्यालय देहरादून में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
कांट्रैक्ट प्रशिक्षकों की खेल अर्हताएं उनके अनुभव एवं मानदेय का निर्धारण शासन के निर्धारित मानकों के आधार पर चयन समिति करेगी। आवेदनकर्ता की आयु न्यूनतम 21 तथा अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
Published By: Vivek Singh