फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bad road in uttarakhand

आपदा के 5 महीने बाद में सड़कों पर 'आपदा'

Fri, 29 Nov 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 29 Nov 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
bad road in uttarakhand

उत्तराखंड में आपदा के पांच माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी निजमूला घाटी के ग्रामीणों की दिक्कतें कम नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


पिछले वर्ष अक्तूबर माह मे डीएम एसए मुरुगेशन के क्षेत्र भ्रमण से ग्रामीणों आस जगी थी कि अब तेजी से क्षेत्र में सुधार कार्य होंगे। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी घाटी में स्थिति जस की तस है।

जून माह में आई आपदा से निजमूला घाटी के दूरस्थ पाणा, ईराणी और झींझी गांवों को जाने वाले पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब आपदा के पांच माह बाद भी पैदल रास्तों को सुधारा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग ठीक न होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। नगदी फसलों को भी बाजार तक नहीं ले जा पा रहे हैं। जिससे फसलें गांव में ही खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा के दौरान पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। डीएम को मार्ग दुरुस्त कराने के लिए ज्ञापन दिया। लेकिन पैदल मार्ग का सुधार कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हमें जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव के बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
-मोहन सिंह नेगी, निवासी झींझी गांव

पैदल मार्ग न होने से नगदी फसलें घरों में खराब हो रही है। जबकि प्रतिवर्ष राजमा, चौलाई और आलू की बिक्री से हमें करीब 25 हजार की आमदनी हो जाती थी। इस वर्ष कुछ फसल आपदा से खराब हुई और बाकी रास्ता न होने से घरों में खराब होने लगी है।
-भरत सिंह, निवासी ईराणी गांव

क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधार के लिए तहसील स्तर पर होने वाली सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। रास्तों का निर्माण वन विभाग को करना है। वर्तमान तक मार्ग क्षतिग्रस्त हैं तो दिखवाया जाएगा। शीघ्र मार्गों को ठीक करवाया जाएगा।

-अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम, चमोली

पाणा, ईराणी और झींझी गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिए दैवी आपदा मद में धनराशि स्वीकृति हो गई है। अगले सप्ताह में सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-एनएन पांडेय, डीएफओ, बदरीनाथ वन प्रभाग, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed