{"_id":"5b829fce42c792463d4ad30e","slug":"baby-rani-maurya-took-oath-as-uttarakhand-seventh-governor-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ली शपथ, कहा पीएम मोदी के सपनों को मिलकर पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ली शपथ, कहा पीएम मोदी के सपनों को मिलकर पूरा करेंगे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand new governor Baby rani maurya
उत्तराखंड के निवर्तमान राज्यपाल डॉ के के पाल की विदाई के साथ ही अब उत्तराखंड को नई राज्यपाल मिल गईं हैं। मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने रविवार शाम को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, हम सब मिलकर पीएम मोदी के एक नया भारत बनाने के सपने को पूरा करेंगे। कहा कि, उत्तराखंड पहले से ही स्कूली शिक्षा के लिए एक बेहतर स्थान है। लेकिन यहां चौतरफा विकास किया जाएगा और इसके लिए मैं संकल्पबद्ध हूं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री प्रकाश पंत समेत कई मंत्री मौजूद रहे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन में शाम पांच बजे आयोजित किया गया। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव और डीजीपी ने राज्यपाल का स्वागत किया। वहीं सेना जवानों ने भी उन्हें सलामी दी। बता दें कि, केंद्र सरकार ने हाल ही में बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हैं उत्तराखंड के छह राज्यपाल
केके पॉल
सुरजीत सिंह बरनाला( 9 नवंबर2000- 7 जनवरी 2003)
सुरदर्शन अग्रवाल(8 जनवरी 2003-28 अक्टूबर 2007)
बीएल जोशी(29 अक्टूबर 2007- 5 अगस्त 2009)
मार्ग्रेट आल्वा (6 अगस्त 2009-14 मई 2012)
डॉ अजीज कुरैशी(15 मई 2017 -7 जनवरी 2015)
डॉ कृष्ण कांत पॉल(8 जनवरी 2015- 8जुलाई 2018)
सुरदर्शन अग्रवाल(8 जनवरी 2003-28 अक्टूबर 2007)
बीएल जोशी(29 अक्टूबर 2007- 5 अगस्त 2009)
मार्ग्रेट आल्वा (6 अगस्त 2009-14 मई 2012)
डॉ अजीज कुरैशी(15 मई 2017 -7 जनवरी 2015)
डॉ कृष्ण कांत पॉल(8 जनवरी 2015- 8जुलाई 2018)