{"_id":"5cd52b1bbdec22071b389a7e","slug":"baby-elephant-found-dead-in-rajaji-tiger-reserve-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : राजाजी टाइगर में एक और हाथी के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : राजाजी टाइगर में एक और हाथी के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
Fri, 10 May 2019 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 May 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। चीला रेंज की हजारा बीट में एक और शावक हाथी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। वहीं, हाथी के शव को जंगल में दफना दिया गया।
विज्ञापन
मामला बृहस्पतिवार रात का है। यहां राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज की टीम गश्त पर थी। तभी टीम को हजारा बीट में पानी स्रोत के पास हाथी का एक मृत शावक मिला। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना पहुंची तो हरिद्वार से देहरादून तक हड़कंप मच गया। अंधेरा होने के कारण टीम मृत शावक को जंगल में ही छोड़ आई।
विज्ञापन
शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच कर शावक का पोस्टमार्टम किया। शावक की उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। रेंजर अनिल कुमार पैन्यूली ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
एक महीने में पांच हाथियों की हुई मौत
एक महीने में पांच हाथी अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें तीन शावक हाथी, जबकि दो नर हाथी शामिल हैं। इनमें एक शावक हाथी बीते महीने चीला रेंज में गड्ढे में गिरने से मरा था, जबकि एक शावक हाथी की लगभग 15 दिनों के उपचार के बाद बीती 25 अप्रैल को मौत हो गई थी। दो नर हाथियों की मौत 19 अप्रैल को सीतापुर जमालपुर फाटक के पास ट्रेन से कटकर हुई थी और अब बृहस्पतिवार को एक और शावक हाथी की मौत से सवाल खड़ा हो गया है।