Baba Ramdev: भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने किया योग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे गंगोत्री धाम
गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव गंगोत्री धाम पहुंच हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। वह आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगोत्री धाम में बुधवार सुबह भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने योग किया। वहीं आचार्य बालकृष्ण ने इस दौरान यज्ञ पूजन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने गंगोत्री धाम में आरती की और बाबा रामदेव से मुलाकात भी की ।
गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम पहुंचे थे। इसी के तहत आज सुबह पहले उन्होंने भागीरथी किनारे योग से शुरुआत की। कुछ ही देर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना किया।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे और इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हमारे चारों धाम की यात्रा कर ली है। ये अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें...आफत की बारिश: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क मलघाट में पांच दिन से बंद, जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे लोग
गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं जिनका एक संयुक्त अभियान दल बुधवार को गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना हुआ।