फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Ramdev yog in Gangotri Dham Forest Glacier Area Medicinal Plant Uttarakashi Cm Pushkar Singh Dhami

Baba Ramdev: भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने किया योग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे गंगोत्री धाम

Wed, 14 Sep 2022 12:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव गंगोत्री धाम पहुंच हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। वह आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना किया।

विज्ञापन
Baba Ramdev yog in Gangotri Dham Forest Glacier Area Medicinal Plant Uttarakashi Cm Pushkar Singh Dhami
गंगोत्री पहुंचे सीएम धामी और बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम में बुधवार सुबह भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने योग किया। वहीं आचार्य बालकृष्ण ने इस दौरान यज्ञ पूजन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने गंगोत्री धाम में आरती की और बाबा रामदेव से मुलाकात भी की ।

विज्ञापन


गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम पहुंचे थे। इसी के तहत आज सुबह पहले उन्होंने भागीरथी किनारे योग से शुरुआत की। कुछ ही देर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) के संयुक्त अभियान दल को रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे और इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हमारे चारों धाम की यात्रा कर ली है। ये अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...आफत की बारिश: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क मलघाट में पांच दिन से बंद, जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे लोग


गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं जिनका एक संयुक्त अभियान दल बुधवार को गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed