फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev Told for Investigation for Patanjali CEO Acharya Balkrishna Food Poisoning

पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ हुई घटना की कराएंगे जांच: बाबा रामदेव 

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev Told for Investigation for Patanjali CEO Acharya Balkrishna Food Poisoning
- फोटो : फाइल फोटो

पतंजलि योगपीठ महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी मिल जाने के बाद शनिवार शाम कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर आश्रम में लाया गया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के साथ बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है। इस मामले की हर स्तर पर जांच कराई जाएगी।  

विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण कड़ी सुरक्षा के बीच दिव्य योग मंदिर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के साथ यह घटना कैसे और किसके द्वारा हुई। इन सब बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको जो मानसिक आघात पहुंचा है उसमें सुधार हो रहा।
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य में रविवार को काफी सुधार हुआ। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित कई संतों ने कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से कुशलक्षेम पूछी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिव्य योग मंदिर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके बाद स्वामी चिदानंद मुनि और जमायत उलेमा-ए-हिंद के महामंत्री महमूद असद मदनी भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। देर शाम बाबा हठयोगी स्वामी ऋषिश्वरानंद सहित कई अन्य संतों ने भी दिव्य योग मंदिर पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। 

जांच के बाद ही अंदर आएगा कोई खाद्य पदार्थ 

स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ में अब कोई भी खाद्य पदार्थ कई स्तर की जांच के बाद ही लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आचार्य बालकृष्ण को किसी भी व्यक्ति के हाथ से खाद्य पदार्थ ना खाने के लिए सचेत किया था। 

पैरालिसिस और हार्ट अटैक को बताया अफवाह 
स्वामी रामदेव ने कहा कि कुछ लोगों ने यह बातें फैलाई कि आचार्य बालकृष्ण को पैरालिसिस और हार्ट अटैक हुआ जो गलत है। उन्होंने कहा कि यह सब बातें गलत हैं। उनका अब आगे इलाज पतंजलि में किया जाएगा।

जल्दी ही वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। इस मौके पर श्री पंचायती उदासीन अखाड़ा के महंत रघु मुनि कोठारी, महंत प्रेमदास, कारोबारी महंत निर्मल दास, ब्रह्म मुनि आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed