{"_id":"166f16d7eec146e18877b47a7de23db9","slug":"baba-ramdev-surrounded-by-comment-on-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया पर टिप्पणी से घिरे रामदेव बाबा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया पर टिप्पणी से घिरे रामदेव बाबा, बवाल
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 23 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोके जाने के बाद बाबा रामदेव के द्वारा सोनिया गांधी पर की गई कथित टिप्पणी से हरिद्वार में बवाल हो गया।
विज्ञापन
बाबा रामदेव के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर जमकर अपना गुस्सा निकाला और भविष्य में बाबा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पढें, ...उत्तराखंड में भूखी नहीं सोएंगी 'चिड़िया'
सड़कों पर उतर आए कांग्रेसी
लंदन गए बाबा रामदेव द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ हरिद्वार के कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के खिलाफ लगातार विष वमन कर रहे रामदेव के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने साथ हुई घटना के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था।
पढें, शह और मात के चक्कर में हो गया नुकसान
विज्ञापन
हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ओपी चौहान के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठनों ने एक साथ बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारे लगाते हुए कार्यकर्ता देवपुरा तिराहे पहुंचे और आरोप लगाया कि रामदेव ने किसानों का बहुत बड़ा अहित किया है।
लगातार होंगे प्रदर्शन
ओपी चौहान ने कहा कि अपने गुरू शंकरदेव को गायब करा देने वाले स्वामी रामदेव करोड़ों में खेल रहे हैं और महलों के मालिक बन गए हैं। उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रहेंगे।
पढें, BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'
प्रदर्शनकारियों को जगत सिंह रावत, ईश्वरी देवी, लक्ष्मण पुंडीर, सुरेंद्र विश्वास, सत्यनारायण शर्मा, मृदुल कौशिक, रेखा राजपूत, अंजू द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, सरफराज अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।