{"_id":"eca385f3963853e4a7f84b5c1bf5bedb","slug":"baba-ramdev-issue-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि योगपीठ पर दो मुकदमे, स्कोर हुआ 85","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि योगपीठ पर दो मुकदमे, स्कोर हुआ 85
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 28 Nov 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर दो और मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जमीन की रजिस्ट्री में कम स्टांप ड्यूटी अदा करने के आरोप में यह मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। रामदेव पर क्रिकेट के स्कोर कार्ड की तरह मुकदमे बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
जमीनों से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन अब तक 85 मामले दर्ज करा चुका है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जीवन सिंह नागन्याल ने बताया कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की ओर से जमीनों की रजिस्ट्री कराते समय तय मानक से कम स्टांप ड्यूटी अदा की गई। यह स्टांप ड्यूटी की चोरी के मामले बनते हैं। ऐसे दो मामले पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
दोनों मामलों में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिए गए। रामदेव की संस्थाओं पर इससे पहले स्टांप चोरी के 52 मामले दर्ज हैं।
स्टांप के मामलों में रामदेव पर मुकदमों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। इसके अलावा 23 मामले जमीन खरीद की शर्तों के उल्लंघन और आठ मामले ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे एवं रिवीजन से संबंधित हैं।
विज्ञापन
शासन को रैफर मामलों में इंतजार
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जीवन सिंह नागन्याल ने बताया रामदेव की संस्थाओं से संबंधित 32 मामले निर्देश के लिए शासन को रैफर किए गए थे। इन मामलों में अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।