{"_id":"bc729e71973fd6025b1d2bdb51eb97f1","slug":"baba-ramdev-issue-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सवाल उठाया कि वो रामदेव कौन थे जिनका लाल कारपेट पर कांग्रेसी के मंत्री खड़े होकर अभिनंदन किया करते थे। और ये रामदेव कौन हैं? दरअस्ल जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसका मुंह बंद करने के लिए मुकदमे और कार्रवाई शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
अपने काम निपटा रही है सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने काम के अलावा सब कुछ कर रही है। प्रदेश में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष भी सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। चार मंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हैं।
विज्ञापन
निशंक ने कहा कि हरिद्वार में सिडकुल घोटाला, विस्थापितों का मामला, ग्रीन बेल्ट को औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए बेचने समेत कई मामले हैं जिनकी जांच रिपोर्ट का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले साल की चारधाम यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
कपाट खुलने पर वीभत्स दृश्य देखने को मिलेगा। सरकार अभी तक शव नहीं बटोर पाई। रामबाड़ा के ऊपर शव बिखरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सारे प्रमाण हैं, वक्त आने पर देंगे।