फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   baba ramdev establish patanjali yogpeeth in UP.

अब यूपी में भी पतंजलि योगपीठ और मेगा फूड पार्क बनाएंगे रामदेव

Thu, 14 Apr 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Apr 2016 08:51 AM IST
सार

  • यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और रामदेव के बीच हुई वार्ता
  • बुंदेलखंड क्षेत्र में हो सकती है इन प्रकल्पों की स्थापना 

विज्ञापन
baba ramdev establish patanjali yogpeeth in UP.
सीएम अखिलेश यादव का प्रस्ताव लेकर शिवपाल यादव बाबा रामदेव के पास पहुंचे। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव उत्तराखंड के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी योगपीठ, आचार्यकुलम, मेगा फूड पार्क, आयुर्वेदिक फार्मेसी बनाएंगे। संभावना है कि यूपी के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड में इन प्रकल्पों की स्थापना होगी। बुधवार को इसको लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और बाबा रामदेव में बीच लंबी वार्ता हुई।

विज्ञापन


यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव प्रस्ताव लेकर बुधवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ लंबी मंत्रणा की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया इस आशय का प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन


योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट तैयार करे वह काम शुरू कर देंगे। बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में सभी प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। दोनों के बीच बुंदेलखंड की गरीबी और सूखे को लेकर भी लंबी वार्ता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा और गो रक्षा की लड़ाई दमखम से लड़ेंगेः शिवपाल

baba ramdev establish patanjali yogpeeth in UP.
बाबा रामदेव - फोटो : AmarUjala

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गंगा और गो रक्षा की लड़ाई दमखम से लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी राज्यों को यूपी का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को प्रतिष्ठान खड़े करने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रामदेव की पतंजलि योगपीठ विश्व के टॉप-10 प्रतिष्ठानों में शामिल हो चुकी है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश उठाएगा।

शिवपाल सिंह यादव ने पतंजलि के श्रद्घालयम जाकर संस्कार शिविर में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वे यदि राजनीति न होते तो साधु संन्यासी होते। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और रामदेव के बीच संबंधों की चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed