फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev allopathy dispute : balakrishna says we also took help from modern medicine

रामदेव एलोपैथी विवाद : पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने दी सफाई, कहा- हम मॉर्डन चिकित्सा की भी मदद लेते हैं

Fri, 28 May 2021 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 May 2021 01:17 PM IST
सार

आचार्य बालकृष्ण ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे।
 

विज्ञापन
baba ramdev allopathy dispute : balakrishna says we also took help from modern medicine
पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण - फोटो : ANI file photo

विस्तार

स्वामी रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बीच चल रहे विवाद के बीच रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन


रामदेव एलोपैथी विवाद : बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग लेकर पतंजलि के बाहर धरने पर बैठी युवा कांग्रेस, तस्वीरें
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मॉर्डन चिकित्सा का सम्मान करते हैं और उसकी मदद भी लेते हैं। लेकिन कुछ लोग योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। यही लोग साजिश के तहत स्वामी रामदेव को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रामदेव और बालकृष्ण के समर्थन में आए वैष्णव संत

अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। संतों ने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेदिक दवाओं को समर्थन दिया। संतों ने आचार्य बालकृष्ण का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। 

अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। योग और आयुर्वेद चिकित्सा प्राचीनकाल से ही भारत में प्रचलित है।

जिनका व्यक्ति के शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। कोरोना महामारी के दौरान पतंजलि योगपीठ की ओर से निर्मित दवाओं से लाखों लोग ठीक हुए हैं। ऐसे में आयुर्वेद पर सवाल उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण भारत की शान हैं।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रणीत योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को विश्व अपना रहा है। असाध्य रोगों के उपचार में भी योग व आयुर्वेद पूरी तरह कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed