फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev allopathy controversy : ramdev claims half population saved by us from corona

एलोपैथी विवाद : वीडियो शेयर कर बोले रामदेव - मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा

Sun, 30 May 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 May 2021 02:43 PM IST
सार

स्वामी रामदेव ने कहा कि मेडिकल माफिया की हिम्मत है तो वह आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलकर दिखाएं।

विज्ञापन
baba ramdev allopathy controversy : ramdev claims half population saved by us from corona
योग गुरु स्वामी रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव रोजाना कोई नया बयान दे रहे हैं। वहीं इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार : रामदेव ने एलोपैथी पर बोला हमला, कहा- ड्रग माफिया के हाथों में दुनियाभर की सरकारें
विज्ञापन


स्वामी रामदेव ने कहा कि मेडिकल माफिया की हिम्मत है तो वह आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलकर दिखाएं। उन्होंने स्टार प्लस के आमिर खान के उस कार्यक्रम का वीडियो अपने फेसबुक पर साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आईएमए की चुनौती : कोरोना की तीसरी लहर में बाबा रामदेव संभालें स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा

जिसमें राजस्थान में एक व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर से 2151 रुपये की दवा ली थी, जेनरिक मेडिकल स्टोर से वही दवा 354 रुपये में मिली थी। कीमत के इस अंतर को लेकर बाबा ने सवाल उठाया है।



वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि हिंदुस्तान का हर दूसरा व्यक्ति कोरोना की चपेट में आकर निकल गया। अधिकतर लोगों को इसका पता भी नहीं चला। आधी आबादी की जान उनके योग और कोरोनिल ने बचाई है।

वैश्विक महामारी दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी

नेचुरोपैथी में पहुंचे लोगों से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वैश्विक महामारी दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी है। जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े देेश लाचार और धराशायी हो गए। इलाज में एंटीबायोटिक और स्टेरॉयड दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्याणा बनकर अस्पताल पहुंचे और मर गए।

मेडिकल से जुड़े कई लोग भी मर गए, लेकिन पतंजलि का सेंटर चलाने वाला कोई भी नहीं मरा। बाबा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में शोध होगा, आखिर अस्पताल जाने वाले कोरोना से क्यों मरे।

जिन लोगों ने घरों में योग किया और कोरोनिल ली, वो कैसे बच गए। उन्होंने कहा कि हर बीमारी का योग और नेचुरोपैथी में इलाज है। इसका वह प्रमाण देने को भी तैयार हैं, लेकिन फिर भी चारों तरफ षड्यंत्र है। चारों तरफ अंधविश्वास है। 

बीमारी 2019 में आई, किट 2017 में कैसे खरीद ली
स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक पर एमबीबीस एमडी डॉ. तरुण कोठारी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डॉ. कोठारी ने रामदेव के विचारों को सही ठहराते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. जयालाल से दस सवाल पूछे हैं।

जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि कोविड 2019 में आई। दावा किया कि कोविड की डायग्नोस्टिक किट भारत समेत दुनिया के कई देशों ने 2017-18 में कैसे खरीद ली। बीमारी बाद में आई और पहले ही किट खरीद ली गई। ऐसे ही कई सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed