फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev allopathy controversy : ima ready with doctors panel for giving 25 question answer

एलोपैथी विवाद : बाबा रामदेव द्वारा पूछे गए 25 सवालों के जवाब के लिए आईएमए ने तैयार किया डॉक्टरों का पैनल

Mon, 31 May 2021 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 May 2021 01:35 PM IST
सार

बता दें कि बाबा रामदेव ने आईएमए से 25 सवाल पूछे थे, जिसके बाद ही एलोपैथी विवाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन
baba ramdev allopathy controversy : ima ready with doctors panel for giving 25 question answer
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि आईएमए ने बाबा रामदेव की खुली बहस की चुनौती को स्वीकार कर उनकी ओर से उठाए गए सवालों पर बहस के लिए डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आईएमए अध्यक्ष बोले- लड़ाई अहंकारी व्यापारी से है योग-आयुर्वेद से नहीं, रामदेव पर कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन


बता दें कि बाबा रामदेव ने आईएमए से 25 सवाल पूछे थे, जिसके बाद ही एलोपैथी विवाद शुरू हुआ था। डा. अरविंद शर्मा ने कहा है कि उनकी लड़ाई योग और आयुर्वेद से नहीं अपितु एक अहंकारी व्यापारी से है, जो अपनी दवा बेचने की लालसा में इस विवाद को राष्ट्रवाद का रूप देकर लड़ाई को आयुर्वेद बनाम एलोपैथी बनाने के प्रयास में है। कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो आईएमए आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव का नया बयान: मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर कर रहे निजी अस्पताल, इसलिए फैल रहा ब्लैक-व्हाइट फंगस

मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर कर रहे निजी अस्पताल- रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने फार्मा कंपनियों के बाद अब निजी अस्पतालों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नामचीन अस्पतालों ने कोरोना के इलाज के नाम पर लूट मचाई है। इलाज के लिए कभी इंजेक्शन तो कभी स्टेरॉयड देकर मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर कर रहे हैं। जिससे मरीज ब्लैक और व्हाइट फंगस की चपेट में आकर मर रहे हैं। 

बालकृष्ण बोले- आयुर्वेद एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण आचार्य ने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है। भारत में प्राचीनकाल से आयुर्वेद के माध्यम से इलाज होता आ रहा है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन के बाद एलोपैथी का प्रवेश जबरन थोपा गया।

अंग्रेजों से पहले भारत में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से ही राजा-महाराजा और बादशाहों का इलाज किया जाता था। हमारे ऋषियों ने गहन शोध के आधार पर आयुर्वेद को विकसित किया।  

इस पद्धति के साथ योग और प्राणायाम को जोड़ने का काम स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ में किया जा रहा है। आचार्य ने कहा देश के अनेक डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने पतंजलि अनुसंधान केंद्र आकर हमारा काम देखा। आईएमए यदि सबकुछ नकारना चाहेगी तो यह देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।

ये थे 25 सवाल:

- एलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बीपी) व उसे कंलीकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है।
- एलोपैथी के पास टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज व उसके कंलीकेशंस के लिए स्थायी समाधान क्या है।
- फार्मा इंडस्ट्री के पास थायराइड, अर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है। 
- एलोपैथी के पास फैटी लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस की मेडिसिन क्या है। अब तो ऐलोपैथी दो सौ साल का हो गया, बताइए। 
- फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट ब्लाकेज को रिवर्स करने का क्या उपाय है। बिना बाईपास, एंजियोप्लास्टि का स्थायी समाधान है। 
- फार्म इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और ईएफ कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए कौन सा इलाज है। 
- कोलेस्ट्राल के रोगियों में कोलेस्ट्राल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित क्या इलाज है। 
- फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द, माइग्रेन का कोई स्थायी समाधान है।  
- फार्म इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका निर्दोष इलाज क्या है।
- पायरिया से दांत हिलने बंद हो जाए और मसूड़े मजबूत हो जाएं, इसका इलाज बता दें।
- किसी आदमी का रोज कम से कम आधा से एक किलो वजन कम जाए बिना सर्जरी के कोई ऐसी दवा है।
- सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस और सफेद दाग का कोई स्थायी समाधान बताएं।
- माडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पोंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है।
- एलपैथी के पास पार्किसन का स्थायी समाधान क्या है।
- साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मा इंस्ट्री के स्थायी समाधान क्या है।
- अनिद्रा, (इंसोमनिया) लोगों को नींद नहीं आती है, आपकी दवा चार से छह घंटे ही असर करती है। स्थायी समाधान दे दें।
- स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी हार्मोंस बढ़ाने के लिए क्या दवा है।
- इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों के जो बहुत पेनफुल होती है, ऐसी दवाएं बताएं जिससे समाधान हो जाए।
- फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवा बताएं।
- एलोपैथी में बिना साइड इफेक्ट के हिमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बताएं।
- आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है। उसे इंसान बनाने वाली कोई दवाई बताएं।
- आदमी के सारे ड्रग्स एडिशन छूट जाएं, ऐसी कोई दवा बताएं।
- एलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा है तो बताएं।
- फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना मरीज को बिना ऑक्सीजन सिंलिंडर ऑक्सीजन बढ़ाने की कोई उपाय बताएं।
- एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण संपन्न है तो एलोपैथी डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed