{"_id":"69690e7f44438239d80d352a","slug":"baba-kedar-and-ujvnl-yamuna-valley-team-won-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128290-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाबा केदार और यूजेवीएनएल यमुना वैली की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाबा केदार और यूजेवीएनएल यमुना वैली की टीम जीती
प्लेयर ऑफ द मैच सत्या मोगरा को ट्रॉफी भेंट करते अतिथि। स्रोत : संस्था
Link Copied
- ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन हुए दो मुकाबले
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बाबा केदार की टीम ने जेएसआर को 42 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मैच में यूजेवीएनएल यमुना वैली ने डांडा एनजी को छह विकेट शिकस्त दी। दोनों विजेता टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच गई हैं। बाबा केदार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाए। आकाश चौहान ने टीम के लिए सबसे अधिक 42 रन जोड़े। लक्ष्य की पीछा करने उतरी जेएसआर की टीम 17.4 ओवर में 175 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश चौहान ने विरोधी टीम के दो विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में डांडा एनएनजी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। यूजेवीएनएल यमुना वैली ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सत्या मोगरा ने सबसे अधिक 68 रन अर्जित किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि यूजेवीएनएल के ईई अमित रंजन, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।