फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Barfani yatra 2019 start in uttarakhand niti valley

उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद चीन सीमा क्षेत्र में शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा

Mon, 29 Apr 2019 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Baba Barfani yatra 2019 start in uttarakhand niti valley
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नीती घाटी स्थित बाबा बर्फानी के नाम से प्रसिद्ध टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो जनप्रतिनिधियों ने स्वयं ही यात्रा शुरू कर दी। सोमवार को जनप्रतिनिधियों और महादेव समिति ने जोशीमठ से टिम्मरसैंण महादेव मंदिर में जाकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा समिति से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पहली बार प्रस्तावित बाबा बर्फानी की यात्रा पर लोकसभा चुनाव और चारधाम यात्रा के कारण ध्यान ही नहीं दिया गया। 

विज्ञापन


अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने इस वर्ष से पहली बार टिम्मरसैंण महादेव की शीतकालीन यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया था। भारी बर्फबारी के कारण यात्रा की तिथियों में बदलाव होता रहा। जिला प्रशासन ने फरवरी माह में यात्रा का शेड्यूल तैयार कर 22 फरवरी से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए अधिकारियों की टीम भी नीती घाटी के निरीक्षण के लिए भेजी गई, लेकिन घाटी में अत्यधिक बर्फबारी होने से यात्रा को टालना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद 18 मार्च से यात्रा संचालित करने की योजना बनाई गई, लेकिन दस मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से यात्रा फिर टाल दी गई। अब चुनाव निपटाने के बाद जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन का कोई सहयोग न मिलने के कारण टिम्मरसैंण महादेव समिति की ओर से सोमवार को बाबा बर्फानी की यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में नीती घाटी के कई ग्रामीणों ने भाग लिया। इस मौके पर जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, हरीश भंडारी, प्रकाश रावत और लक्ष्मण फरकिया के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव के बाद प्रशासनिक अधिकारी चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गए थे। टिम्मरसैंण महादेव यात्रा शुभारंभ का कोई आधिकारिक पत्र जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। चीन सीमा क्षेत्र का मामला है। टिम्मरसैंण महादेव समिति को जिला प्रशासन से संपर्क करना चाहिए था, लेकिन समिति के पदाधिकारियों की ओर से यात्रा के संचालन को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई।
- एमएस बर्निया, एडीएम, चमोली।

टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। 
- शैलेंद्र पंवार, अध्यक्ष, नगर पालिका जोशीमठ, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed