{"_id":"590f79154f1c1bdc5585131f","slug":"b-tech-student-commit-suicide-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंटिस्ट के बेटे ने लगायी फांसी, सुसाइड नोट में बहन से कहा प्लीज तुम डॉक्टर बनना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंटिस्ट के बेटे ने लगायी फांसी, सुसाइड नोट में बहन से कहा प्लीज तुम डॉक्टर बनना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
mayank
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने तनाव को खुदकुशी का कारण बताया है। हालांकि, तनाव की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवक के पिता फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में साइंटिस्ट हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एफआरआई में साइंटिस्ट चरण सिंह परिवार के साथ इंस्टीट्यूट परिसर के आवास में रहते हैं। रविवार शाम चरण सिंह व उनकी पत्नी सब्जी लेने बाजार गए थे। जबकि, 12वीं में पढ़ रही उनकी बेटी भी घर से बाहर थी।
इसी दौरान उनके बेटे मयंक सिंह (20) ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद चरण सिंह की बेटी घर पहुंची तो भाई को पंखे से लटका देख वह चीख पड़ी। उसने तुरंत पिता को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
चरण सिंह और उनकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे और मयंक को नीचे उतारा। इसके बाद परिजन मयंक को लेकर एफआरआई अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मयंक कुछ दिनों से तनाव में थे। कमरे से मिले सुसाइड नोट में भी मयंक ने तनाव का जिक्र किया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में उसने बहन से डॉक्टर बनकर मम्मी-पापा का नाम रोशन करने के लिए कहा है।