फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B.Ed Trained youths will now become Primary teachers 

खुशखबर: अब बीएड प्रशिक्षित बन सकेंगे प्राथमिक शिक्षक, बस पूरी करनी होगी ये एक शर्त

Sun, 16 Dec 2018 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Trained youths will now become Primary teachers 
teacher

बीएड प्रशिक्षित युवाओं की प्राथमिक स्कूलों में बतौर शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को कैबिनेट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


कैबिनेट के इस फैसले से राज्य के हजारों बेरोजगार बीएड प्रशिक्षितों ने राहत की सांस ली है। अब दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करने वाले प्रशिक्षितों के साथ ही बीएड प्रशिक्षितों को भी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


लेकिन शर्त यह है कि बीएड प्रशिक्षितों को छह माह का ब्रिज कोर्स करना होगा। कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही स्नातक परीक्षा में 50 फीसदी अंक भी जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट ने प्राथमिक शिक्षकों के ब्लाक स्तरीय संवर्ग को भी समाप्त कर दिया है। सभी शिक्षक जिला स्तरीय संवर्ग में शामिल किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से नियुक्ति की मांग उठा रहे थे।

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने इसे अच्छा कदम बताया है। सरकार के इस कदम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और साथ ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed