{"_id":"5dcd28c68ebc3e5b521eeb24","slug":"azad-hind-fauj-general-son-is-no-more-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः नहीं रहे आजाद हिंद फौज के जनरल रहे शाहनवाज खान के बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः नहीं रहे आजाद हिंद फौज के जनरल रहे शाहनवाज खान के बेटे
Thu, 14 Nov 2019 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजाद हिंद फौज के जनरल रहे शाहनवाज खान के बेटे अजमल नवाज खान का लंबी बीमारी के बाद आज उनके निवास पर निधन हो गया।
विज्ञापन
वह कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी में सक्रिय नेता थे। उन्होंने 1990-91 में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2002 में लक्सर से कांग्रेस के टिकट पर तथा एक बार मेरठ से भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
वह पिछले करीब पांच साल से बीमार चल रहे थे। इस समय उनकी पत्नी जिला पंचायत के सदस्य हैं। उनके निधन से हरिद्वार क्षेत्र में शोक व्याप्त है।