फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana: Uttarakhand secure First Position in All Over India

आयुष्मान योजना: देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना उत्तराखंड, फ्रॉड रोकने और क्लेम भुगतान में नंबर वन

Wed, 23 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Sep 2020 02:30 AM IST
सार

  • दो साल में 2.6 लाख मरीजों को मिला 192 करोड़ का इलाज

विज्ञापन
Ayushman Yojana: Uttarakhand secure First Position in All Over India
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आयुष्मान योजना में फ्रॉड रोकने और अस्पतालों को क्लेम भुगतान करने में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है। योजना को बेहतर ढंग से संचालित करने में उत्तराखंड अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने 25 सितंबर को फ्रॉड रोकने और क्लेम भुगतान की रणनीति पर उत्तराखंड की विशेष प्रस्तुतीकरण रखा जिसे अन्य राज्यों के साथ साझा किया जाएगा। 

विज्ञापन


23 सितंबर को आयुष्मान योजना को दो साल पूरे हो रहे हैं। योजना में गोल्डन कार्ड धारक मरीजों के इलाज में धोखाधड़ी करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। फ्रॉड करने वाले अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही रिकवरी की है।
विज्ञापन


वहीं, निजी अस्पतालों को सात दिन से कम समय में क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। एनएचए ने फ्रॉड रोकने और क्लेम भुगतान में उत्तराखंड को देश का पहला राज्य घोषित किया है। वहीं, प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना में पांच लाख तक इलाज की सुविधा देने में भी उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

39 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने

आयुष्मान योजना में प्रदेश में अब तक 39 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। 99 प्रतिशत लाभार्थियों के कार्ड आधार कार्ड से लिंक है। दो साल में प्रदेश के 2.6 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर सरकार ने 192  करोड़ की राशि व्यय की है।

सबसे ज्यादा डायलिसिस के 1.10 लाख मरीजों को योजना लाभ मिला है। इसके अलावा सर्जरी, कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों का भी योजना में इलाज किया गया है। 

प्रदेश में आयुष्मान योजना को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। जो कमियां है, उनमें सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि पात्र लाभार्थियों को योजना में बेहतर इलाज की सुविधा मिले। इसके लिए अस्पतालों को समय पर क्लेम का भुगतान और फ्रॉड मामलों की गहन निगरानी की जा रही है।
- डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed