फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Scam Action started to blacklist Kalindi Hospital Uttarakhand news in hindi

Ayushman  Scam: कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू,  अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

Sat, 15 Apr 2023 02:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Apr 2023 02:31 PM IST
सार

आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में कालिंदी अस्पताल विकासनगर की ओर से लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अस्पताल के एक करोड़ से अधिक राशि के क्लेम रद्द किए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
Ayushman  Scam Action started to blacklist Kalindi Hospital Uttarakhand news in hindi
घोटाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पांच दिन के भीतर अस्पताल से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में कालिंदी अस्पताल विकासनगर की ओर से लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। सर्जरी मामलों में मरीज की मेडिकल दस्तावेजों में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर क्लेम किया गया। साथ ही एनेस्थेटिक्स की जगह ओटी डॉक्टर के हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अस्पताल के एक करोड़ से अधिक राशि के क्लेम रद्द किए हैं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी ने ब्लैक लिस्ट करने के लिए कालिंदी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed