फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman card benefit will also be available in primary health centers Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, सूचीबद्ध करने के दिए गए निर्देश

Thu, 19 Jun 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

आम लोगों को घर के नजदीक ही आयुष्मान योजना में इलाज उपलब्ध होगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना में सभी पीएचसी व सीएचसी को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Ayushman card benefit will also be available in primary health centers Uttarakhand News in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान योजना का लाभ अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इससे आम लोगों को उनके घर के नजदीक ही आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रीना जोशी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को गांव के समीप ही निशुल्क उपचार की सुविधा देने के लिए सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना में सूचीबद्ध किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों व जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में सीईओ ने कहा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। लाभार्थियों को उसका लाभ मिल रहा है। इसी तर्ज पर प्रदेश में नई व्यवस्था को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 83 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। वर्तमान में 59 सीएचसी आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध हैं। सीईओ ने बताया कि पीएचसी केंद्रों को सूचीबद्ध करने के लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता के अनुसार आयुष्मान योजना का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा। एक भी व्यक्ति किसी भी कारण से लाभ से वंचित नहीं रहे। इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

जनपद पीएचसी
अल्मोड़ा 65
बागेश्वर 29
चमोली 39
चंपावत 18
देहरादून 62
हरिद्वार 40
नैनीताल 51
पौड़ी गढ़वाल 93
पिथौरागढ़ 53
रुद्रप्रयाग 38
टिहरी 54
उधम सिंह नगर 40
उत्तरकाशी 32

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed