फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Bhava Campaign: Treatment started in AIIMS Rishikesh first patient registered

आयुष्मान भव: अभियान: एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू, पहला रोगी पंजीकृत, मिलेगा पांच लाख तक का निशुल्क इलाज

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
सार

एम्स ऋषिकेश में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराजगंज के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग योगेंद्र प्रसाद का पंजीकरण कर डे-केयर वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Ayushman Bhava Campaign: Treatment started in AIIMS Rishikesh  first patient registered
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एम्स में आयुष्मान भव: अभियान के तहत पंजीकरण और इलाज शुरू कर दिया गया है। बुधवार को इसके तहत पहला रोगी पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराजगंज के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग योगेंद्र प्रसाद का पंजीकरण कर डे-केयर वार्ड में भर्ती किया गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ ऐसे परिवार के बुजुर्गों को भी मिलेगा, जो पहले से ही एबी-पीएमजेएवाई के तहत कवर हैं और उन्हें पहले से ही हर साल पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


Rishikesh AIIMS: बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि पहले रोगी योगेंद्र प्रसाद को लीवर कैंसर की शिकायत है। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में भर्ती किए गए रोगी का पहले दिन कीमोथेरेपी प्रक्रिया से इलाज किया गया। इस मौके पर डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डाॅ. मोहित धींगरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed