{"_id":"634a781d5d7e4631b11eb047","slug":"ayurveda-courses-counseling-for-140-seats-in-first-phase-medical-council-of-india-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पहले चरण में आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में 140 सीटों पर काउंसिलिंग, 26 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पहले चरण में आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में 140 सीटों पर काउंसिलिंग, 26 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
Sat, 15 Oct 2022 02:41 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:41 PM IST
सार
पहले चरण में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की 81, पंचकर्म सहायक की 6, आयुर्वेद नर्सिंग की 32 और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की 21 सीटों पर काउंसिलिंग कर छात्रों को निजी कॉलेजों में दाखिले दिए गए। परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि आयुर्वेद में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 500 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड से मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों में आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण में 140 सीटों पर काउंसिलिंग की गई। पारदर्शिता के लिए परिषद के कार्यालय में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल की देखरेख में काउंसिलिंग की गई। पहले चरण में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की 81, पंचकर्म सहायक की 6, आयुर्वेद नर्सिंग की 32 और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की 21 सीटों पर काउंसिलिंग कर छात्रों को निजी कॉलेजों में दाखिले दिए गए। परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि आयुर्वेद में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 500 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UP पुलिस ने बच्चों से मां और मुझसे मेरी पत्नी छीनी: BJP नेता बोले- 'मैं भाजपा के साथ, मुझे न्याय नहीं तो किसे'
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पहले चरण में 140 सीटों पर काउंसिलिंग की गई। कोविड महामारी के कारण दो साल तक काउंसिलिंग नहीं हुई है। इसमें आयुर्वेद कॉलेज के माध्यम से छात्रों के दाखिले किए गए थे। इस बार काउंसिलिंग में पारदर्शित के लिए परिषद कार्यालय में सभी मान्यता प्राप्त 26 कॉलेजों के लिए काउंसिलिंग की गई।