{"_id":"592fba4f4f1c1b5365bdad62","slug":"ayodhya-ram-temple-matter-pravin-togadia-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान
राजेश शर्मा/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Pravin Togadia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का समय आ गया है। संसद में कानून बनाकर जल्दी ही राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद देशभर में अभियान चलाकर लोगों को गाय, गंगा और छुआछूत जैसे मुद्दों पर जागरूक करेगी।
विज्ञापन
हरिद्वार में शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहा कि अब राम मंदिर के मुद्दे को लेकर वार्ता और सोचने समझाने का दौर काफी लंबा चल चुका है।
विज्ञापन
अब हिंदू समाज और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार को बिना समय गंवाए संसद में कानून बनाकर भव्य राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए। डा. तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने तीन दिन की इस बैठक के लिए विस्तृत एजेंडा तैयार किया है। बैठक में गोहत्या रोकने के लिए देश में सख्त कानून बनाने, गंगा की रक्षा और छुआछूत मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शक मंडल चर्चा करेंगे और समाज को दिशा देने का काम करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देशभर में कई चुनौतियों का दौर चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद देशभर में अभियान चलाकर लोगों को छुआछूत मिटाने के लिए जागरूक करेगी। केरल की गोहत्या की घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।