फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayodhya Ram Mandir Aastha special train leaving from Haridwar cancelled Due to heavy Crowd

Ayodhya Ram Mandir: हरिद्वार से रवाना होने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रद्द, जानिए अब कब से होगा संचालन

Wed, 24 Jan 2024 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें 25 जनवरी को हरिद्वार से अयोध्या के लिए ट्रेन को प्रस्थान करना था।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Aastha special train leaving from Haridwar cancelled Due to heavy Crowd
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने के लिए 25 जनवरी को हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना होनी थी। इसके लिए भक्तों की सीट बुक की जा चुकी थी। ट्रेन के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन अयोध्या में भक्तों की संख्या बढ़ने के कारण इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अब फरवरी के प्रथम सप्ताह में ट्रेन का नया शेड्यूल तय किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें 25 जनवरी को हरिद्वार से अयोध्या के लिए ट्रेन को प्रस्थान करना था। ट्रेन में 1600 रामभक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी थी। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामभक्तों की प्रस्तावित सूची के आधार पर सीटों का प्रबंधन किया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ गई। इस कारण बसों का संचालन अयोध्या के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया, वहीं रेलवे ने भी तत्काल निर्णय लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन को 25 जनवरी को हरिद्वार से रवाना होना था। लेकिन भक्तों की संख्या अयोध्या में अधिक होने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसकी सूचना संगठन में उच्च स्तर से उन्हें प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 20 साल बाद पहली बार घाटे से उबरा रोडवेज, 56 करोड़ का मुनाफा, सीएम बोले- गुड गवर्नेंस का उदाहरण

एक फरवरी को जानी है ट्रेन
रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए संचालित होने वाली ट्रेनों में फरवरी का भी शेड्यूल जारी किया जा चुका है। एक फरवरी को सुबह 11 बजे देहरादून से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। यह ट्रेन तीन फरवरी की दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। यह बताया जा रहा है कि अब रामभक्त एक फरवरी वाली ट्रेन से जा सकेंगे।

अयोध्या की बसों का संचालन सुचारू
देहरादून से अयोध्या के लिए बसों का संचालन पूरी तरह सुचारू है। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बसें नियमित तौर पर जा रही हैं। देहरादून से रवाना हुई बसों को अयोध्या में कोई दिक्कत नहीं हुई है। अयोध्या से सवारियों को लेकर बस सुचारू तौर पर उत्तराखंड आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक किसी प्रकार की कोई समस्या होने की सूचना स्टाफ की ओर से उन्हें नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed