{"_id":"68c87f94b84b88a7e504fdb9","slug":"avinash-and-vishal-selected-for-kabaddi-competition-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-789461-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अविनाश व विशाल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अविनाश व विशाल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित
Tue, 16 Sep 2025 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। स्रोत
विज्ञापन
डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में चयन के लिए सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मथुरा में आठ से 10 सितंबर के बीच आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र अविनाश नौटियाल और विशाल नौटियाल का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्रों ने विद्यालय का मान बढ़ाने का काम किया है।
विद्यालय के एक अन्य छात्र अक्षय चौहान ने क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों के इस प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, अखिलेश, चंदन, कालिका प्रसाद, दीपक, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।