फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Avalanche warning issued in Uttarakhand advice to avoid unnecessary movement in high altitude areas

Uttarakhand: हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन तीन जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह

Tue, 24 Mar 2026 07:30 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Mar 2026 07:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। डीजीआरई ने इन तीन जिलों में खतरा बताते हुए ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Avalanche warning issued in Uttarakhand advice to avoid unnecessary movement in high altitude areas
हिमस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

डीजीआरई ने हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी है। जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खतरे का स्तर-दो (मध्यम खतरा, छोटे हिमस्खलन की संभावना) और रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के लिए खतरे का स्तर-एक (कम खतरा) बताया है। डीजीआरई ने ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Char Dham Yatra: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम, श्रद्धालुओं को हो सकेंगे सुगम दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। रविवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 12.6 डिग्री रहा। जबकि पर्वतीय इलाकों के तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed