Kedarnath Dham: यात्रा के दौरान चोराबाड़ी ताल के ऊपर हुआ हिमस्खलन, पांच मिनट तक उठता रहा बर्फ का गुबार
Kedarnath Avalanche News: यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
Uttarakhand Weather: हल्द्वानी में 11 साल में छठी बार पारा 39 डिग्री के पार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।
बीते साल तीन बार हुआ था हिमस्खलन
22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.