फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather For sixth time in 11 years temperature crossed 39 degrees in Haldwani know about monsoon

Uttarakhand Weather: हल्द्वानी में 11 साल में छठी बार पारा 39 डिग्री के पार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून

Thu, 08 Jun 2023 04:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 Jun 2023 04:33 PM IST
सार

पिछले 11 साल में छठी बार जून में शहर का तापमान 39 डिग्री पार कर गया है। राहत की बात है कि मौसम विभाग ने 10 जून को बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather For sixth time in 11 years temperature crossed 39 degrees in Haldwani know about monsoon
गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हल्द्वानी शहर में पारा चढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री की दहलीज पार कर गया है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने जल्द बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को दिन के समय तपिश से लोग बेहाल हो गए। गर्मी का अहसास पूर्वाह्न से ही होने लगा था। दोपहर तक घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से बाजार में भी कम भीड़ रही। लोग घरों में कूलर, एसी के सहारे दिन काटते दिखे, पंखे तो जवाब ही दे गए। शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पिछले 11 साल में छठी बार जून में शहर का तापमान 39 डिग्री पार कर गया है। राहत की बात है कि मौसम विभाग ने 10 जून को बारिश का अनुमान जताया है। मैदानी इलाकों में 15 मिमी तक बारिश हो सकती है जिससे चढ़ रहे पारे पर ब्रेक लगेगा। उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस बार गर्मियों के सीजन में पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन



साल 2013 से 2023 तक जून में अधिकतम तापमान
साल    तिथि          अधिकतम तापमान
2022   छह जून      40.2 डिग्री
2021   सात जून     37.5 डिग्री
2020   नौ जून       37.2 डिग्री
2019   एक जून     36.5 डिग्री
2018   22 जून      40.2 डिग्री
2017   चार जून     40.8 डिग्री
2016  13 जून      37.7 डिग्री
2015  नौ जून      41.5 डिग्री
2014  पांच जून    40.4 डिग्री
2013  चार जून    38.5 डिग्री

(साल 1995 में अभी तक हल्द्वानी में सबसे भीषण गर्मी पड़ी है। तब 16 जून को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद कभी भी पारा इतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंचा।)
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमानः उत्तराखंड में सात दिन देरी से पहुंचेगा मानसून
उत्तराखंड में मानसून सामान्य तौर पर 23 जून तक पहुंचता है। इस बार राज्य में 29 या 30 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने साइक्लोन ने मानसून की गति को धीमा कर दिया है जिस वजह से मानसून सामान्य तरीके से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अगर अन्य कोई मौसम की घटना नहीं हुई तो मानसून जून के अंत तक राज्य में आ सकेगा। इस बार मानसून की सामान्य बारिश होने का अनुमान है। राज्य में पिछले कुछ साल से मानसून देरी से ही पहुंच रहा है। हालांकि यह भी देखने में आया है कि अब मानसून देर तक सक्रिय रहता है। उत्तराखंड में साल 2021 में मानसून 13 जून को ही आ गया था जबकि साल 2019 और 2020 में तीन जुलाई को पहुंचा। साल 2022 में 23 जून के बाद पहुंचा था।


इस बार मानसून एक सप्ताह देरी से पहुंचेगा। राज्य में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 23 जून है। मानसून अभी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। 10 जून को बारिश का अनुमान है। उसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
-डॉ. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, जीबी पंत कृषि विवि, पंतनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed