फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Avalanche and Snowfall alert in four districts uttarakhand

देवभूमि में बर्फबारी फिर बढ़ाएगी मुसीबत, 4 जिलों में हिमस्खलन की आशंका

Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Avalanche and Snowfall alert in four districts uttarakhand
हिमस्खल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के प्रभारी राहुल जुगरान की ओर से जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में 11 मार्च की शाम से 12 मार्च की शाम तक दो हजार मीटर से उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए प्रशासन से सावधानी बरतने को कहा गया है। 

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। वहीं, अन्य जिलों में भी बादल छाये रह सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार रात तक बर्फबारी हुई। चमोली जिले में दोपहर बाद बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम खराब होने से बद्रीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हो रही पिछले साल से ज्यादा ठंड

मार्च के महीने में रातें इस बार पिछले साल से ज्यादा ठंड हो रही हैं। राजधानी में पिछले वर्ष सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस साल बारिश के बाद पारा गिरकर 9.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। 

पिछले दस वर्षों के दौरान मार्च में सबसे ठंडी रात वर्ष 2017 में रही थी, जब पारा लुढ़क कर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 2018 में रात को सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक मार्च में रात का तापमान 10-12 के बीच ही बना हुआ है। सोमवार को राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद पारा गिरकर 9.6 डिग्री तक पहुंच गया। 

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। बीच में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया और काफी देर तक हल्की रिमझिम बारिश होती रही। शाम के समय भी एक से दो दौर की हल्की बौछारें पड़ी। हालांकि इससे गर्मी पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। राजधानी के अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास ही बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed