{"_id":"5b157ce84f1c1b634d8b4b9e","slug":"automatic-starter-sensor-and-cctv-will-be-installed-on-stp-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, गंगा किनारे बने एसटीपी पर लगेंगे ऑटोमैटिक स्टार्टर, सेंसर और सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, गंगा किनारे बने एसटीपी पर लगेंगे ऑटोमैटिक स्टार्टर, सेंसर और सीसीटीवी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
satyapal singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संरक्षण राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गंगा के किनारे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) से बिना शोधन के पानी गंगा में न बहे इसके लिए ऑटोमैटिक स्टार्टर, सेंसर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने को हर संभव कार्य करने में लगी हुई है और इसका परिणाम शीघ्र आने लगेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संरक्षण, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह सोमवार को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य जगद्गुरुराजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान शंकराचार्य जगद्गुरू महाराज के साथ गंगा की निर्मलता एवं संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड नमामि गंगे योजना के तहत बन रहे 34 प्रोजेक्ट में से 14 पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
पूरे देश में गंगा किनारे पर चले प्रोजेक्ट का भी 80 प्रतिशत काम हो चुका है, बाकी का काम दो महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की विफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमित करते है और सही स्थिति से अवगत नहीं कराते। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एसटीपी और नाले टैपिंग में कुछ समस्या आ रही थी, जिसके लिए प्राइवेट भूमि को खरीदा गया है।
विज्ञापन
कैराना सीट पर हार की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश में कैराना की सीट पर भाजपा की हार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समीक्षा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कैराना सीट हारने के कारणों का विश्लेषण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान, मजदूरों के साथ सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।