फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Automatic fitness check of vehicles mandatory from next year in Uttarakhand

उत्तराखंड: अगले साल से वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच अनिवार्य, प्रदेश में बन रहे चार सेंटर, परिवहन मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Thu, 21 Apr 2022 10:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 10:04 AM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 में एक संशोधन किया है। इसके तहत सभी भारी माल वाहनों और भारी यात्री वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच एक अप्रैल 2023 से अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
Automatic fitness check of vehicles mandatory from next year in Uttarakhand
ऑटोमैटिक फिटनेस जांच अनिवार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में अगले साल से वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच अनिवार्य हो गई है। आठ साल तक की पुराने वाहनों की हर दो साल में फिटनेस जांच होगी, जबकि आठ साल से अधिक पुराने वाहनों की हर साल फिटनेस जांच होगी। परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के बाद इसे लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


फिटनेस जांच के लिए प्रदेश में चार ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) बनने जा रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 में एक संशोधन किया है। इसके तहत सभी भारी माल वाहनों और भारी यात्री वाहनों की ऑटोमैटिक फिटनेस जांच एक अप्रैल 2023 से अनिवार्य होगी। इसी प्रकार, मध्यम माल वाहनों, मध्यम यात्री वाहनों और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए ऑटोमैटिक फिटनेस जांच एक जून 2024 से अनिवार्य होगी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो वाहन आठ साल तक पुराने होंगे, उन्हें एक बार फिटनेस जांच कराने पर दो साल के लिए रिन्यूअल मिलेगा। जो वाहन आठ साल से अधिक पुराने होंगे, उन्हें हर साल फिटनेस जांच करानी होगी और सर्टिफिकेट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा को लेकर सीएम का बड़ा फैसला: संदिग्धों पर रहेगी नजर, संतों की गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर पढ़िए क्या बोले धामी

प्रदेश में बन रहे चार फिटनेस सेंटर

ऑटोमैटिक फिटनेस के नियम को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए प्रदेश में चार फिटनेस सेंटर बनने जा रहे हैं। इनमें से देहरादून और रुद्रपुर के दो ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर के लिए तो बजट जारी हो चुका है। हरिद्वार और हल्द्वानी में पीपीपी मोड में दो फिटनेस सेंटर बनाए जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड वाले फिटनेस सेंटर को लेकर जल्द ही बैठक होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed