{"_id":"ae769b7f6692733e5ab301cac588e6d4","slug":"attempted-rape-with-mother-and-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से बलात्कार की कोशिश, मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी से बलात्कार की कोशिश, मना करने पर पीटा
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 19 Sep 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के लक्सर में खेत में चारा लेने गई मां-बेटी के साथ गांव के ही दो लोगों ने बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। दोनों आरोपी बाप-बेटे बताए गए हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी पुत्री के साथ पांच दिन पहले खेत में चारा लेने गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां मौजूद दो लोगों ने मां-बेटी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया और धमकी देकर फरार हो गए। घर आकर उन्होंने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
गुरुवार को लक्सर पहुंचकर पीड़ित मां-बेटी और परिजनों ने सीओ लोकजीत सिंह को जानकारी दी। सीओ के हस्तक्षेप के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।