{"_id":"674ffaa8872cf617290142a3","slug":"attempt-to-steal-vehicle-by-breaking-glass-in-kolhu-khet-dehradun-news-c-5-1-drn1030-562183-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कोल्हूखेत में शीशा तोड़कर वाहन चोरी करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कोल्हूखेत में शीशा तोड़कर वाहन चोरी करने की कोशिश
विज्ञापन
शहर के कोल्हूखेत के पास अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी चोरी करने की कोशिश की। वे शीशा तोड़कर वाहन के अंदर घुस गए। गाड़ी चालू नहीं होने पर आरोपियों ने उसे न्यूट्रल कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए।
कोल्हूखेत पानी वाला बैंड के निकट पहाड़ी टैरेस संचालक दीपक रावत का वाहन पार्किंग में खड़ा था। सुबह अंधेरे में अज्ञात लोग कार से पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे न्यूटल कर ले जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि आरोपियों की योजना नाकाम हो गई। गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई। वाहन स्वामी दीपक रावत ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन समय पर कोई जवाब नहीं मिला। वाहन स्वामी ने कहा कि अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो आरोपी पकड़े जाते। उन्होंने कोतवाली में इसकी लिखित सूचना दी है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की जांच की जा रही है।