फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attack and Firing on UP and Uttarakhand police during Crime Accused Caught

नाबालिग को भगाने के आरोपी को पकड़ने गई यूपी और उत्तराखंड पुलिस पर हमला, टीम पर किए पांच राउंड फायर 

Wed, 11 Nov 2020 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता(ऊधमसिंहनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता(ऊधमसिंहनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 10:34 PM IST
सार

  • दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास , पुलिस टीम ने भागकर बचाई जान, महिला समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
Attack and Firing on UP and Uttarakhand police during Crime Accused Caught
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूपी से नाबालिग को भगाने के आरोपी को पकड़ने गई उत्तराखंड और यूपी पुलिस टीम पर आरोपी ने परिजनों के साथ हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर पांच राउंड फायर करने के साथ ही दरोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम ने भागकर किसी तरह जान बचाई। दरोगा की तहरीर पर महिला सहित पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस चौकी रिछा थाना देवरनियां, जिला बरेली के एसआई रमेश चंद शर्मा के नेतृत्व में एसआई अखिल कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कश्यप, आशीष कुमार के साथ थाने पहुंचे।
विज्ञापन


एसआई शर्मा ने थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट से रिछा चौकी में दर्ज अपहरण के केस में वांछित नानकसागर पार के ग्राम देवीपुर निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार करने में सहयोग मांगा। थानाध्यक्ष ने हल्का इंचार्ज जगत सिंह भंडारी, कांस्टेबल नवनीत कुमार के साथ पुलिस टीम को उनके साथ भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियारों से पांच राउंड फायर किए

टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर अवैध हथियारों से पांच राउंड फायर किए गए।

इस दौरान परिजनों ने हल्का इंचार्ज  भंडारी की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। पुलिस टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना थाना पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग मौके से फरार हो चुके थे।

एसआई जगत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत सिंह उर्फ कन्नू, उसके भाई सतनाम सिंह, कृष्ण सिंह, अंग्रेज सिंह तथा पत्नी शीलो कौर पर धारा 186, 353, 504, 506, 307, 147 तथा 148 के तहत केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed