फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Utkrisht Vidyalaya will get 827 teachers counselling starts from today Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 827 शिक्षक, आज से काउंसिलिंग

Tue, 02 Jan 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jan 2024 02:56 PM IST
सार

प्रवक्ताओं के पदों के लिए आज से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग होगी, जो दो दिन तक चलेगी, जबकि सहायक अध्यापक एलटी के पदों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशालय में तीन जनवरी को काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
Atal Utkrisht Vidyalaya will get 827 teachers counselling starts from today Uttarakhand news in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए नए साल में अच्छी खबर है। विद्यालयों में पिछले तीन साल से बनी शिक्षकों की कमी इस साल दूर होने जा रही है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित 1,478 शिक्षकों में से इन विद्यालयों में खाली 827 पदों पर शिक्षकों की तैनाती होगी।

विज्ञापन

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, प्रवक्ताओं के पदों के लिए आज से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग होगी, जो दो दिन तक चलेगी, जबकि सहायक अध्यापक एलटी के पदों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशालय में तीन जनवरी को काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। तय किया गया था कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से अपने संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों का स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से इन विद्यालयों के लिए चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी

शुरुआत में कुछ शिक्षकों का इन विद्यालयों के लिए चयन किया गया था, लेकिन इसके बाद स्क्रीनिंग परीक्षा न होने से शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से खाली चल रहे थे। पिछले साल इन पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रभारी शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 1478 शिक्षक इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 654 प्रवक्ता हैं।

गढ़वाल मंडल में 393 सहायक अध्यापक एलटी और कुमाऊं मंडल में 431 सहायक अध्यापकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन इन विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 543, गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 151 और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 133 पद खाली हैं। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में लगेगा एक हफ्ता, दो संक्रमित मिलने के बाद विभाग अलर्ट

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद अपने संवर्ग में तैनाती दी जाएगी। जो महिला संवर्ग का है, उसे महिला और जो सामान्य का है, उसे उसी संवर्ग में भेजा जाएगा। - एमएस बिष्ट, प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed