फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal-Minas motor road will be constructed

Dehradun News: केंद्रीय आपदा मद से कराया जाएगा अटाल-मीनस मोटर मार्ग का निर्माण

Wed, 21 May 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 21 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Atal-Minas motor road will be constructed
त्यूणी दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। घोषणाओं में प्रमुख अटाल-मीनस मोटर मार्ग के सुधारीकरण से जौनसार बावर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आवाजाही आसान होगी। विकास की योजनाओं के शीघ्र निर्माण की उम्मीद से क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण बन गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 फरवरी को त्यूणी दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग के अटाल-मीनस मोटर मार्ग के सुधारीकरण किए जाने, ग्राम अणु के लिए सिंचाई विभाग की टोंस नदी से सिंचाई लिफ्टिंग योजना का निर्माण कराए जाने और लोक निर्माण विभाग के भाटगड़ी से रायगी होते हुए शेडकुडिया मंदिर तक चार किमी लंबी सड़क का निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा अनुभाग के उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा ने घोषणाओं को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी पत्र विभागों को जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि अटाल-मीनस मोटर मार्ग का निर्माण केंद्रीय आपदा मद से कराया जाएगा। बताते चलें कि अटाल मीनस मोटर मार्ग जौनसार बावर के सौ किमी लंबे चौड़े क्षेत्र की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लेकर राज्य के सीमावर्ती गांव शहरों को उत्तराखंड से जोड़ता है। उधर, भाटगड़ी से रायगी होते हुए शेडकुडिया मंदिर तक बनने वाली सड़क से क्षेत्र की लगभग 1200 की आबादी की आवाजाही आसान होगी। मंदिर के वजीर हरीशचंद्र शर्मा, तिलक राणा, सूरत शर्मा व स्याणा कृपाल राणा ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरकार का आभार जताया है। ग्राम पंचायत अणु में टोंस नदी से लिफ्टिंग सिंचाई योजना बनने से स्थानीय किसानों की परेशानी कम होगी। अणु ग्राम पंचायत में टमाटर व सब्जी का व्यापक स्तर पर उत्पादन होता है। स्थानीय निवासी श्याम चंद शर्मा, राजाराम शर्मा, सिंगाराम ने कहा कि सिंचाई योजना के निर्माण से किसानों की आय बढेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed