फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atal ayushman scam notice released one more hospital

आयुष्मान योजना में घोटाला : उचित जांच किए बगैर आईसीयू में भर्ती मरीज की हुई थी मौत, नोटिस जारी

Tue, 04 Jun 2019 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jun 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
atal ayushman scam notice released one more hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गलत इलाज करने के आरोप में रामनगर के बृजेश अस्पताल को एक और कारण नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल पर आरोप है कि यहां एक मरीज को बिना उचित जांच के ही आईसीयू में रखा गया, जिससे इलाज में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। क्रियान्वयन समिति ने अस्पताल प्रबंधन से इस नोटिस का 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


इससे पहले आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसे वसूलने के आरोप में एक जून को बृजेश अस्पताल को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद अस्पताल के खिलाफ अन्य शिकायतों पर भी उत्तराखंड स्वास्थ्य अभिकरण ने जांच की तो नए तथ्य सामने आए। पता चला कि बृजेश अस्पताल में गत आठ फरवरी को एक मरीज गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। अस्पताल के एमडी डॉ. बृजेश अग्रवाल ने उसकी दो जांचे सिटी थोरेक्स और सीबीसी कराने को कहा। इस पर मरीज की हालत बिगड़ी तो सिटी थारेक्स नहीं कराया गया, केवल सीबीसी जांच ही कराई गई। इस जांच रिपोर्ट पर खुद डॉ. बृजेश ने ही हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


अटल आयुष्मान योजना के निदेशक (प्रशासन) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. बृजेश पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं, ऐसे में ये हस्ताक्षर ही संदेह के घेरे में हैं। यानी जांच कराई भी है या नहीं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद गंभीर मरीज की भर्ती के दौरान उचित जांच भी नहीं कराई गई। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और रात में साढ़े दस बजे मरीज की मौत हो गई। इस तरह से इस मामले में बृजेश अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। यदि समय पर मरीज को इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस प्रकरण में अब फिर से बृजेश अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेनक्रियाटिक्स दर्शाकर ले लिया क्लेम, रिपोर्ट आई सामान्य 
बृजेश अस्पताल के कारनामे यहीं तक नहीं है। पांच और मरीजों के मामले में इस अस्पताल ने लगभग 65 हजार रुपये का क्लेम योजना के तहत पा लिया। जालसाजी की हद तक जाते हुए अस्पताल ने इन मामलों में काम किया। दरअसल, पांच मरीजों का पेनक्रियाटिक्स बीमारी के तहत दर्शाकर यह क्लेम लिया गया, जबकि रक्त जांच के नमूनों की रिपोर्ट सामान्य थी। इस तरह अस्पताल ने पहले भी कई मरीजों का गलत इलाज दर्शाकर योजना के तहत क्लेम की रकम हड़पी है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल के अगले सभी क्लेम तत्काल प्रभाव से रोक दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed