फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology creates price hike

50 साल बाद बन रहा संयोग बढ़ाएगा महंगाई

Fri, 20 Jun 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
astrology creates price hike

गुरुवार को बृहस्पति यानी गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया। खास बात ये है कि इस बार गुरु उच्च के हैं।

विज्ञापन


वहीं तुला राशि पर बैठे शनि भी उच्च के हैं। 60 साल बाद बन रहे इस संयोग को ज्योतिषी अच्छे और बुरे दोनों नजरिए से देख रहे हैं।

50 साल पहले 1954 में बना था ऐसा संयोग
इससे पहले यह संयोग 50 साल पहले वर्ष 1954 में बना था। इस संयोग को जहां कारोबार के लिहाज से अच्छा, लेकिन पेय-पदार्थों के दाम बढ़ाने वाला माना जा रहा है।


उत्तराखंड विद्वत सभा उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी ने कहा कि राज्य के लिए यह संयोग अच्छा नहीं है। 8 दिसंबर को गुरु के वक्री होने के बाद ही राज्य में स्थिरता आएगी।
विज्ञापन


बाकी ग्रह भले मार्गी होने पर शुभ प्रभाव देते हों, लेकिन बृहस्पति वक्री होने पर ही अच्छे प्रभाव देता है।

डा. आचार्य सुशांत राज ने कहा कि किसकी राशि में कौन से स्थान पर इस समय गुरु बैठे हैं, उसी आधार पर राशि जातक के लिए यह प्रभावशाली माना जाएगा।

पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल का कहना है कि ये संयोग महंगाई बढ़ाने वाला हैं, वहीं इससे वर्षा भी कम होगी।

राशियों पर असर
मेष- इस राशि के चतुर्थ भाव में बृहस्पति हैं। यह संयोग इस राशि के लिए सुख में वृद्धि करने वाला है। वहीं गृह-कलेश भी बढ़ाएगा।
वृष- तृतीय स्थान में बृहस्पति हैं। लाभ देगा। भाइयों की ओर से स्वास्थ्य कष्ट आदि होने से परेशानी हो सकती है।

मिथुन- तृतीय स्थान में बृहस्पति हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में धन-व्यय होगा।
कर्क- लग्नस्थ का बृहस्पति है। इसकी वजह से अधिक संघर्ष करना होगा। बृहस्पति उच्च होने से संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा।
सिंह- 12वें भाव में बृहस्पति होने से खर्च अधिक रहेगा। बनते कार्यों में रुकावट डालेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या- 11वें भाव में बृहस्पति होने से गाड़ी और प्रॉपर्टी का योग है। इस राशि के जातक के लिए यह संयोग शुभ रहेगा।
तुला- बृहस्पति के दशम भाव में होने से रूकावटों के बाद भी धन-लाभ रहेगा। उक्त रक्तचाप होने से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक- बृहस्पति भाग्य स्थान में है। बिगड़े काम सुधरेंगे। पुराने मित्र-जनों से मेल-मिलाप हो सकता है।

धनु- बृहस्पति अष्टम भाव में हैं। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में सोच समझकर धन का व्यय करें।
मकर- सप्तम भाव में बृहस्पति होने से कार्य सिद्ध होंगे। लाभ होगा, भाग्य उन्नति होगी। यात्रा का योग है।

कुंभ- छठे भाव में बृहस्पति होने से खर्चा अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा।
मीन- बृहस्पति पंचम भाव में हैं। वाहन का सुख प्राप्त होगा। संतान की प्राप्ति हो सकती है। सुख में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed