फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Professor recruitment should be done on the basis of written examination Uttarakhand news hindi

Assistant Professor Recruitment: लिखित परीक्षा के आधार पर हो चयन, बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने भेजा पत्र

Mon, 19 Sep 2022 02:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Sep 2022 02:24 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में आवेदकों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट और फिर इंटरव्यू के आधार पर होती है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि इस प्रक्रिया में आवेदकों के अपने विषय में वास्तविक ज्ञान, समझ, विश्लेषणात्मक व आलोचनात्मक क्षमता के साथ नवाचार अपनाने की प्रवृत्ति को परखा जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Assistant Professor recruitment should be done on the basis of written examination Uttarakhand news hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए केवल इंटरव्यू के बजाए लिखित परीक्षा कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने पत्र राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार को भेजा है।

विज्ञापन


योगेंद्र खंडूड़ी के मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती वर्तमान में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में आवेदकों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट और फिर इंटरव्यू के आधार पर होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में आवेदकों के अपने विषय में वास्तविक ज्ञान, समझ, विश्लेषणात्मक व आलोचनात्मक क्षमता के साथ नवाचार अपनाने की प्रवृत्ति को परखा जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Politics:  समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक, ‘नई हवा है, नई सपा है’ से दिया जीत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि के अंकों से आवेदकों के वास्तविक ज्ञान का आकलन नहीं हो सकता। दूसरा एक बड़ी संख्या होने पर विषय विशेषज्ञ अध्ययन, अध्यापन एवं शोध के विषयों पर उनके ज्ञान को केवल इंटरव्यू के माध्यम से नहीं परख सकते। उन्होंने मांग की कि केवल अकादमिक रिकॉर्ड पर सूची बनाने के बजाए लिखित परीक्षा हो। लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्रों में वस्तुनिष्ठ एवं विवरणात्मक दोनों तरह के प्रश्न होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed