फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samajwadi Party SP membership campaign National President Akhilesh Yadav Uttarakhand news in hindi

Politics: समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक, ‘नई हवा है, नई सपा है’ से दिया जीत का मंत्र

Mon, 19 Sep 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो सदस्य कम से कम एक बुक भरेगा, उसे ही सक्रिय राजनीति में मौका दिया जाएगा। जो पार्टी के विपरीत काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Samajwadi Party SP membership campaign National President Akhilesh Yadav Uttarakhand news in hindi
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को ‘नई हवा है, नई सपा है’ से जीत का मंत्र दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल व प्रदेेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रविवार केे प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो सदस्य कम से कम एक बुक भरेगा, उसे ही सक्रिय राजनीति में मौका दिया जाएगा। जो पार्टी के विपरीत काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों और विधानसभा का घेराव करेंगे। भाजपा-कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...G20 Summit: अतिथियों का मान बढ़ाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद, बदरी-केदार मंदिर की कलाकृति सहित यह रहेंगे खास

राष्ट्रीय सचिव डॉ.एसएन सचान ने बताया कि 29 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें उत्तराखंड विशेष रूप से मुख्य भूमिका निभाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता आभा बड़थ्वाल, चंद्रशेखर यादव, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी, अरविंद यादव, आशीष यादव, कुलदीप शर्मा, शरद पांडेय, हेमा बोहरा, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed