फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Professor of Pediatrics Department resigned

Dehradun News: बाल रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Wed, 02 Aug 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of Pediatrics Department resigned
दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में इन दिनों डॉक्टरों के बीच विवाद चल रहा है। डॉक्टर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजन मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफे का कारण निजी बताया है। बाल रोग विभाग की ओर से इस इस्तीफे को प्राचार्य को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



दरअसल डॉ. राजन मोहन अस्पताल में कॉन्ट्रेक्ट पर कार्यरत थे। उनकी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में परमानेंट पद पर नियुक्ति हो गई थी, लेकिन उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। बताया जा रहा है कि शहर में डॉ. राजन का अस्पताल बना है, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बाल रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के बीच विवाद की स्थिति है। इस विवाद को लेकर सोमवार को दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने एक मीटिंग कर दोनों पक्षों की बात सुनीं थी। वहीं डॉ. आशुतोष का कहना है कि अभी उन्हें डॉ. राजन का इस्तीफा मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed