फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Accountant Recruitment Exam Canceled, Hindi translation in question papers done with Google Translate

भर्ती परीक्षा निरस्त: गूगल ट्रांसलेट से किया गया सहायक लेखाकार प्रश्न पत्रों में हिंदी अनुवाद, इस माह ये परीक्षाएं

Sun, 05 Jun 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 04:02 PM IST
सार

5 फरवरी 2021 को सहायक लेखाकार के लगभग 600 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। 12 से 14 सितंबर को छह पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन करने वाले कुल 15 हजार अभ्यर्थियों में से नौ हजार ने परीक्षा दी। प्रश्न पत्रों में हिंदी अनुवाद में त्रुटियां पाई गईं। साथ ही प्रश्न पत्र कठिन भी था।

विज्ञापन
Assistant Accountant Recruitment Exam Canceled, Hindi translation in question papers done with Google Translate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रश्न पत्रों में त्रुटियों के कारण सहायक लेखाकार की भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी है। पिछले साल सितंबर में 48 विभागों में सहायक लेखाकार के 600 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्रों में हिंदी अनुवाद गूगल ट्रांसलेट से किया गया। जिससे हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को समझने में परेशानी हुई है।

विज्ञापन

 

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 5 फरवरी 2021 को सहायक लेखाकार के लगभग 600 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। 12 से 14 सितंबर को छह पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन करने वाले कुल 15 हजार अभ्यर्थियों में से नौ हजार ने परीक्षा दी। प्रश्न पत्रों में हिंदी अनुवाद में त्रुटियां पाई गईं। साथ ही प्रश्न पत्र कठिन भी था।

विज्ञापन


पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। इस पर कई अभ्यर्थियों ने विरोध कर परीक्षा निरस्त करने की मांग उठाई थी। आयोग ने विषय विशेषज्ञों से परामर्श किया। जिसमें विशेषज्ञों ने माना कि हिंदी अनुवाद गूगल ट्रांसलेट से किया गया। प्रश्न पत्र कठिन होने के साथ विश्लेषात्मक प्रश्नों की संख्या अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को होंगी तीन लिखित परीक्षा

प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिला। सभी तथ्यों को देखते हुए आयोग ने लिखित परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है। जल्द ही दोबारा से उक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें उन सभी अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। जिन्होंने लिखित परीक्षा दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच, मत्स्य निरीक्षक, अनुदेशक विद्युत, कर्मशाला अनुदेशक, डीजल मैकेनिक पदों के लिए 12 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये भी पढ़ें...Exclusive: टैबलेट का इंतजार करते रह गए छात्र, समय पर धनराशि खर्च नहीं कर पाया विभाग, पीएलए खाते में चला गया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed