फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistance being given for film shooting in Uttarakhand: Abhinav

उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए दी जा रही सहायता: अभिनव

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Assistance being given for film shooting in Uttarakhand: Abhinav
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने सोमवार को गोवा में आयोजित 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड पवेलियन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फिल्म निर्माता, निर्देशक, राइटर एवं लाइन प्रोड्यूसर से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए दी जा रही सहायता की जानकारी दी।
विज्ञापन

विशेष प्रमुख सचिव ने भारत और फ्रांस में फिल्म निर्माता और निर्देशक मनु रेवल से उत्तराखंड में शूटिंग अनुमति, सब्सिडी आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में नीति के स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माता निर्देशकों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने फिल्म नीति को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। राज्य में फिल्म डेस्टिनेशन, रीजनल फिल्म, फिल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी विशेष फोकस है। फिल्म निर्माता रोहित अरोड़ा, गौस पीर, रत्नसील शर्मा, इन्वेस्ट इंडिया के रिमझिम शर्मा, चित्रा नेगी जैन आदि ने भी फिल्म नीति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आज प्रसून जोशी रखेंगे विचार
गोवा में आयोजित 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंगलवार को नॉलेज सीरीज का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात गीतकार एवं अध्यक्ष केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed