फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly sub election 2018 here bjp fight without pm modi name

विधानसभा उपचुनाव 2018 : यहां आज हो रहे चुनाव, PM मोदी के बिना भाजपा की पहली अग्निपरीक्षा

Mon, 28 May 2018 05:00 PM IST
थराली (चमोली) से अनिल चन्दोला
थराली (चमोली) से अनिल चन्दोला Updated Mon, 28 May 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
assembly sub election 2018 here bjp fight without pm modi name
पीएम मोदी

उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान सज चुका है। करीब एक महीने के चुनाव प्रचार के बाद आज मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

विज्ञापन


2014 के बाद यह पहला चुनाव है, जिसमें भाजपा मोदी के नाम पर वोट नहीं मांग रही है। थराली उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के मुद्दे अब तक हुए अन्य चुनाव से पूरी तरह अलग हैं। हालांकि मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, इसकी तस्वीर आज शाम तक काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, लेकिन वोट मोदी के नाम पर मांगे गए। खुद नरेंद्र मोदी ने जगह-जगह आयोजित जनसभाओं में उत्तराखंड से पांच कमल देने की अपील की। इसके बाद इसके बाद हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

थराली उपचुनाव में तस्वीर बिल्कुल अलग

assembly sub election 2018 here bjp fight without pm modi name
tharali election - फोटो : amar ujala
भाजपा के पोस्टर और बैनर पर प्रत्याशियों से बड़ा मोदी का फोटो छापा गया था। तब भी वोट मोदी के नाम पर मांगे गए। खुद देहरादून में आयोजित जनसभा में मोदी ने उत्तराखंड को डबल इंजन दिलाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इसका असर भी हुआ और राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी।

लेकिन थराली उपचुनाव में तस्वीर बिल्कुल अलग है। भाजपा पहली बार मोदी का नाम लेने से बच रही है। भाजपा के पोस्टर पर भी पीएम मोदी का फोटो औपचारिकता भर के लिए लगाया गया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के दौरान किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगे। साथ ही उनके पति स्व. मदन लाल के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए मौका देने की अपील की।

कांग्रेस ने खूब लिया मोदी का नाम
थराली उपचुनाव की एक और खासियत है कि यहां भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस मोदी का नाम ले रही है। कांग्रेस ने महंगाई, कर्नाटक प्रकरण और विपक्षी दलों की एकता समेत तमाम अन्य मुद्दों को उठाते हुए पीएम मोदी के जरिये भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस का प्रचार पूरी तरह केंद्र और राज्य सरकार की विफलता पर आधारित रहा। इसके अलावा प्रत्याशी प्रो. जीतराम के पूर्व कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आधार बनाकर पार्टी ने वोट मांगे।
 

थराली सीट-वोटरों की संख्या

assembly sub election 2018 here bjp fight without pm modi name
tharali election
99292 हैं थराली सीट पर मतदाताओं की संख्या
50991 है थराली सीट पर पुरुष मतदाता संख्या
48301 है थराली सीट पर महिला मतदाता संख्या
3277 है थराली सीट पर सर्विस वोटरों की संख्या

राज्य भाजपा की ओर से मुन्नी देवी शाह को पोस्टर नहीं दिए गए थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जो पोस्टर छपवाए होंगे, उनमें हो सकता है प्रधानमंत्री का फोटो छोटा छपा हो। लेकिन भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ही चुनाव लड़ रही है।
-अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed