{"_id":"5c30affdbdec222e89469ff9","slug":"assam-rifle-jawan-death-from-heart-attack-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राईफल में सेवारत सैनिक की ह्दयाघात से मौत, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राईफल में सेवारत सैनिक की ह्दयाघात से मौत, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Sat, 05 Jan 2019 06:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाबौ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाबौ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
cremation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पाबौ के विडोलस्यूं पट्टी स्थित मरोड़ा गांव के असम राईफल में सेवारत सैनिक की ह्दयाघात से मौत हो गई है। गांव के पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
शनिवार को असम राइफल के 55 वर्षीय सैनिक जगदीश प्रसाद पंत पुत्र स्व. मोला राम का पार्थिव शरीर सैनिक छावनी लैंसडाउन पहुंचा। जहां से सैनिक के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। इसके बाद मरोड़ा गांव से पैतृक घाट तक अंतिम यात्रा में ग्रामीण उमड़े। सैनिक के अंतिम दर्शन कर लोगों ने भावभीनी श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर सैनिकों ने पंत को गार्ड आफ ऑनर दिया। इस मौके पर सुबेदार इंफाल यूनिट वीर सिंह ने बताया कि मणिपुर के इंफाल में देश सेवा में जुटे सैनिक जगदीश प्रसाद पंत को ह्दयाघात पड़ने से 2 जनवरी को निधन हो गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान उनका साहस, शौर्य व वीरता हर सैनिक के लिए अनुकरणीय रही। सैनिक को हवलदार राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विडोलस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन